न्यूजलाइन नेटवर्क – म्योरपुर संवाददाता-अहमद राजा

म्योरपुर/ सोनभद्र। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न कंपोजिट विद्यालयों में विज्ञान दिवस के उपलक्ष में बच्चों और अध्यापकों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय बिछरी में खण्ड शिक्षाधिकारी विश्वजीत कुमार ने आकर्षक प्रदर्शनी के प्रत्येक स्टाल पर पहुंचे तो बच्चों ने अपने अपने माड्यूल के बारे में विस्तृत उन्हें जानकारी दिया उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। ईको क्लब के सदस्यों द्वारा लोगों में जागरूकता लाने, जीव जंतुओं का सरंक्षण, प्रदूषण के प्रभाव, खनिज पदार्थ के सरंक्षण के साथ साथ वृक्षारोपण, रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम के महत्व पर प्रकाश डालने का सराहनीय कार्य व विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा किया गया।कम्पोजिट विद्यालय खैराही में विज्ञान प्रदर्शनी तथा वार्षिक उत्सव मनाया गया। ग्राम प्रधान सविता देवी एवं संकुल प्रभारी मुजीब खान द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने हरियाणवी, कश्मीरी तथा बीहू नृत्य प्रस्तुत किया गया। कव्वाली तथा प्लास्टिक उपयोग न करने पर इको क्लब गतिविधि के अन्तर्गत नाटक प्रस्तुत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में आकर्षक एवं वर्किंग मॉडल बनाए गए थे।विज्ञान प्रदर्शनी कंपोजिट विद्यालय मुर्धवा, खाडपाथर, पिपरी, औराडॉड, पिपरहर, लिलासी, कमरीडॉड में भी आयोजन हुआ। इस मौके पर उप्र महिला शिक्षक संघ की ब्लाक अध्यक्ष प्रीति सिंह सहित बसंती राय, सीमा, खुशबू तिवारी आदि रही। प्रधानाध्यापिका रेनू मौर्या व सहायक अध्यापिका रश्मि गुप्ता द्वारा सबका स्वागत किया गया।