मल्लदेवा दुद्धी की प्रधान का नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत होगा सम्मान।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कों सम्मान द्वारा महिला सशक्तिकरण की का प्रयास।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। भारत सरकार द्वारा विकसित भारत की परिकल्पना में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के मद्देनजर विज्ञान भवन नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व अवसर पर “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” के तहत निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किए जाने और प्रतिभा को मुकाम प्रदान कर जन भागीदारी सुनिश्चित किए जाने को लेकर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री, (पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय) ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
महिलाओं की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, महिलाओं में असाधारण नेतृत्व क्षमता होती है। वे परिवार संभालती हैं, बच्चों की परवरिश और शिक्षा सुनिश्चित करती हैं, और अब 73वें संवैधानिक संशोधन के माध्यम से उन्हें पंचायतों का दायित्व भी सौंपा गया है। पहले महिलाएं परिवार चलाती थीं, अब उन्हें पंचायत और लोकतंत्र को भी सशक्त बनाना है। महिला प्रतिनिधियों के लिए #क्षमतावर्धन (Capacity Building) की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि “जब महिलाओं में आत्मविश्वास और कौशल विकसित होगा, तो वे शासन में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी। जिस तरह महिलाएं परिवार को कुशलता से प्रबंधित करती हैं, उसी तरह वे लोकतंत्र को भी मजबूती से संचालित करेंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “आप सभी का कर्तव्य है कि आम महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाएं, उनके विकास को सुनिश्चित करें और ग्राम सभाओं में महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति तय करें। उन्होंने यह भी कहा कि “आज महिलाएं पंचायतों में प्रभावी भूमिका निभा रही हैं, और आने वाले समय में हजारों महिलाएं लोकसभा और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करेंगी, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर महिला नेतृत्व और अधिक मजबूत होगा। ”ग्राम पंचायत मल्लदेवा विकासखंड दुद्धी सोनभद्र की प्रधान सीता जायसवाल का इस कार्यक्रम में चयनित किए जाने को लेकर दुद्धी विकास खण्ड में जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध जन में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!