न्यूजलाइन नेटवर्क – चितरंगी संवाददाता- आदर्श तिवारी

चितरंगी/सिंगरौली। सिंगरौली जिले के चितरंगी में रामनवमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत खटाई में प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह राजा साहब के नेतृत्व में राजगढ़ी से भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर राजगढ़ी प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह राजा साहब ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष मधु कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश नारायण जायसवाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री विकास सिंह, बूथ अध्यक्ष राम लखन गुप्ता और सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में कांत देव सिंह राजा साहब ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों और नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में विकास और समृद्धि की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं, और आगामी चुनावों में भी पार्टी और जनता की सहयोग से विजय प्राप्त करेंगे। रामनवमी के इस पर्व पर भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा ने क्षेत्रवासियों के बीच धार्मिक उत्साह और जोश का माहौल पैदा किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर जश्न मनाया और धर्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामाजिक सामूहिकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।