विजय प्रताप सिंह बने कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष।

न्यूजलाइन नेटवर्क – चितरंगी संवाददाता – आदर्श तिवारी

चितरंगी/सिंगरौली। सिंगरौली, ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया की स्वीकृति से तथा हरीश चौधरी प्रभारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जीतू पटवारी अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व सांसद मानिक सिंह के भांजे विजय प्रताप सिंह को आदिवासी कांग्रेस का सिंगरौली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विजय प्रताप सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्वों एवं निर्देशों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष भारतीय संसद के मार्गदर्शन एवं भावना अनुसार जिले में आदिवासी कांग्रेस संगठन को ब्लॉक एवं पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने के लिए निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण एवं संविधान की रक्षा में भी अपना सक्रिय योगदान देने की बात कही।
विजय प्रताप सिंह ने अपनी नियुक्ति पर अजय सिंह (राहुल भैया), कमलेश्वर पटेल, मामा मानिक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमदेव सिंह ब्रह्मजूदेव, पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, अशोक सिंह पैगाम, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) ज्ञानेंद्र द्विवेदी, लल्लाराम पांडेय सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!