
न्यूजलाइन नेटवर्क , सुकमा ब्यूरो
सुकमा : अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में 25 जून आपातकाल काला दिवस के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप मौजूद रहे, डॉ. सुभाऊ कश्यप ने कहा की वर्ष 1975 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई और असंख्य लोगों को जेल में डाल दिया गया था।21 महीना का ये आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है |
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए वक्ता डॉक्टर सुभाऊ कश्यप ने कहा की कांग्रेस की दमनकारी नीतियों,सत्ता पिपाशा व तानाशाही मानसिकता ने 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र के ऊपर कभी ना मिटने वाला धब्बा लगाया था।
रातों रात लाखों निर्दोष लोगों को जेलों में ठूँस दिया,प्रेस की आज़ादी पर ताला लगा दिया,लोगों की अभिव्यक्ति की आज़ादी छीन ली। देशहित से ऊपर एक परिवार एक व्यक्ति के अहंकार को रखा गया।आपातकाल के विरुद्ध लाखों लोगों ने आंदोलन किया था। देशभर में युवाओं, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारियां देनी पड़ी थीं। देश आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले और यातनाएँ सह कर कांग्रेस की दमनकारी नीतियों का मुखर विरोध करने वाले लोकतंत्र के सभी प्रहरियों के प्रति अपनी कृतज्ञता समर्पित करता है।आपातकाल के विरुद्ध उठी हर आवाज़ को मैं नमन करता हूँ।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से मौजूद रहे भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, जिला महामंत्री कोरसा सन्नू, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, मड़कम भीमा, जिला मीडिया प्रभारी रमेश यादव, मड़कम भीमा, रमाकांत नायक, राजेश चौधरी,सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे |