एन.जी.ओ.ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस

रिपोर्ट- मोनीश ज़ीशान,
न्यूज़लाइन नेटवर्क, वैशाली :

हाज़ीपुर। स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान मे अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस शुक्ला सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित थे। साथ ही वैशाली जिले के दर्जनों प्लास्टिक वॉरियर्स इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिन्हें संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने जुट का बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला एवं प्लास्टिक वॉरियर्स बिहार के ब्रांड एंबेसडर ऋतुराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन सारीका शुक्ला ने किया। इस मौके पर सुधीर शुक्ला ने कहा कि अभियान लोगों से बहानेबाजी के पीछे छिपने की बजाय जिम्मेदारी लेने और एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल बंद करने का आह्वान करता है।

साथ ही प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक बैगों के उपयोग को कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम प्रोजेक्ट टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज बिहार के ब्रांड एंबेसडर ऋतुराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस एक वार्षिक उत्सव है जो पर्यावरण पर एकल-उपयोग प्लास्टिक बैग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है। यह दिन दुनिया भर में व्यक्तियों, समुदायों और व्यवसायों को प्लास्टिक की थैलियों पर निर्भरता कम करने और अधिक टिकाऊ समाधान खोजने के लिए एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है। प्रतिवर्ष हम लगभग 50 हजार करोड़ एकल प्रयोग वाली प्लास्टिक की थैलियां का उपयोग करते हैं यह कुछ इस तरह है यदि हम इन प्लास्टिक की थैलियां को एक साथ बांध दे तो हर घंटे पृथ्वी को सात बार लपेट सकते हैं, हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली प्लास्टिक का 50% हिस्सा एकल प्रयोग वाली प्लास्टिक का ही होता है। अंत में सभी ने सिंगल युज प्लास्टिक को अपने दैनिक जीवन से हटाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कीर्ति फाउंडेशन के सचिव सारिका कुमारी बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य शोभा कुमारी स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के पदाधिकारी प्रदीप मिश्रा, संजीव कुमार, बिट्टू कुमार, संजय यादव, संध्या कुमारी , संजू कुमारी, बेबी कुमारी, मीनाक्षी सिंह , रूपा सिंह, कन्हाई कुमार झा समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!