जामताली शुक्लान मे मनोहारी रामलीला का हुआ भव्य मंचन

लक्ष्मण के शक्तिबाण लगते ही रामा दल में छाई मायूसी
धर्मेंद्र मिश्रा न्यूज़लाइन नेटवर्क, प्रतापगढ़ :
जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र के श्री रामलीला समिति जामताली शुक्लान द्वारा लक्ष्मण शक्ति का भव्य मंचन किया गया। लक्ष्मण को शक्तिबाण लगते ही रामा दल में हड़कंप मच गया। मूर्छित लक्ष्मण को हनुमान जी कंधे पर लादकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पास पहुंचे तो लक्ष्मण की हालत देखकर राम विह्वल हो उठे। और विलाप करने लगे। भगवान श्री राम के भ्रातृत्व प्रेम करुण विलाप को देखकर दर्शकों की आंखों से आंसू छलक पड़े। आनन-फानन में सुखेंन वैद्य को बुलाया गया। सुखेंन वैद्य की सलाह पर हनुमान जी संजीवनी बूटी ले आए। संजीवनी बूटी पिलाते ही लक्ष्मण होश में आ गए। लक्ष्मण की मूर्छा दूर होते ही रामा दल में खुशियां छा गई। और दोनों भाई गले मिले तो नयनाभिराम दृश्य देखकर राम के जयकारे लगने लगे। और जय श्रीराम के उद्घोष से जामताली क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद फिर मेघनाथ का वध , अंगद रावण संवाद का भव्य मंचन किया गया। मनोहारी रामलीला देख कर भक्तगण भक्ति रस वर्षा में सराबोर होकर आधी तक गोता लगाते रहे। यहां पर मनोहारी रामलीला में राम का अभिनय दीपक राम त्रिपाठी, लक्ष्मण का आदित्य शुक्ल, भरत का शुभम शुक्ल, शत्रुघ्न का छोटू दुबे, सीता का शनि शुक्ल, हनुमान का मान सिंह, दशरथ का विमल दुबे, कैकेई का ओम प्रकाश, रावण का महेश शुक्ल सहित कलाकारों ने रामलीला में अभिनय किया। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म से बड़ा कोई कार्य नहीं होता है। रामलीला मंचन से समाज को सजोने संवारने व संस्कार कारवान बनने की सीख मिलती है। और धर्म के साथ आस्था प्रगाढ़ होती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे, डायरेक्टर अमित कुमार शुक्ल, प्रधान प्रमोद दुबे, पूर्व प्रधान राकेश दत्त मिश्र, महेश मिश्र,अनुराग शुक्ल, दिनेश शुक्ल, अमर सिंह, मुन्ना शुक्ल, पंकज शुक्ल, महेश शुक्ल, चेतन शुक्ल, संतोष शुक्ल, रोहित दुबे, पंकज पांडेय, ओम प्रकाश, बैजनाथ करमचंद उमर वैश्य,दिलीप मोदनवाल, दिनेश सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!