बाबा घुइसरनाथ धाम में नौ दिवसीय कथा में उमड़े श्रद्धालु
प्रतापगढ़ : जनपद के बाबा घुइसरनाथ धाम में सोमवार को नौ दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का वैदिक पूजन के मध्य शुभारंभ हुआ। कथाव्यास आचार्य मनीष कृष्ण शास्त्री के संयोजन में देवाधिदेव महादेव की आरती तथा पूजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी दिखी। पूर्व प्राचार्य भगवती प्रसाद तिवारी, अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, केडी मिश्र, विकास मिश्र, अखिलेश मिश्र, स्वामीनाथ पाण्डेय ने व्यासपीठ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया।
कथा व्यास आचार्य मनीष कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बताया कि श्रीशिवमहापुराण की कथा जीवन के लिए सर्वफलदायी है। उन्होनंे कहा कि भगवान शंकर की आराधना से मनुष्य को सर्वत्र कल्याण का सुमंगल फल मिला करता है। मनीष कृष्ण शास्त्री जी ने बताया कि शिव एक ऐसे महादेव हैं जिन्होनें जगत के कल्याण के लिए विष ग्रहण कर संसार को सन्मार्ग दिखलाया। वृन्दावन से पधारे आचार्य आशीष किंकर ने श्री शिव महामंत्र के महात्म्य पर प्रकाश डाला। प्रयागराज के पीयूष कृष्ण शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव की आरती वंदन किया। कथा के शुभारंभ का संचालन राजकुमार मिश्र व संयोजन शिक्षक हृदय नारायण मिश्र ने किया। पप्पू तिवारी, लाल सुधांशु सिंह, डॉ. किरन सिंह, फूलचंद्र पाण्डेय ने व्यासपीठ का पूजन किया। इस मौके पर सालिक तिवारी, राजकुमार मिश्र, विद्याशंकर मिश्र, फक्कड पाण्डेय, विजय तिवारी पप्पू आदि रहे।