
न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। दुद्धी विकासखंड के कनहर सिंचाई परियोजना से विस्थापित मंत्रीराज उम्र 35 वर्ष पुत्र भगवान दास खरवार निवासी एम ब्लॉक बिजली स्टेशन के पास गुरुवार की देर रात बूंदाबांदी आंधी पानी उपरान्त शुक्रवार को प्रातः रहने के लिए बनाया गया झोपड़ी अचानक धड़ाम की आवाज के साथ गिर गया।जिससे उपरोक्त झोपड़ी स्वामी मन्त्रीराज व सविता उम्र 30 वर्ष पत्नी मंत्रीराज, संगीता उम्र 25 वर्ष पत्नी जयप्रकाश कों चोट पहुंची।
जिसे सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। ये सभी विस्थापित ग्राम भिसूर के है। झोपड़ी गिरने से हजारों का सामान बर्बाद हों गया और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। झोपड़ी स्वामी ने छतिपूर्ति मौका मुआयना उपरान्त प्रदान करने की गुहार प्रशासन से लगाए है। मौके पर ग्राम प्रधान भिसूर दीनानाथ मौजूद रहें। इस आशय की जानकारी कनहर सिंचाई परियोजना विस्थापितों के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निराला ने दी है।