इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित बालिका खुला आश्रय।

गृह की 25 बालिकाओं सहित 11महिला स्टाफ को आत्मरक्षा दिया गया प्रशिक्षण।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सिंगरौली/ मध्य प्रदेश। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के नेतृत्व में डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा श्री अरुण कुमार सोनी की देखरेख में “स्वयंसिद्धा” विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सशक्त बनाना, उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी देना तथा महिला अपराधों में कमी लाना है।
इसी क्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित बालिका खुला आश्रय गृह की 25 बालिकाओं सहित 11 महिला स्टाफ को आत्मरक्षा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को विभिन्न परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के व्यावहारिक एवं प्रभावी उपाय सिखाए गए। यह प्रशिक्षण सेल्फ डिफेंस ग्रुप के तकनीकी निदेशक गणेश सिंह विशाल, हेड कोच सुश्री खुशबू साकेत, कोच अर्पिता विश्वास द्वारा दिया गया। इस विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर हेतु इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह द्वारा कैंप व्यवस्था में सक्रिय सहयोग सहित डीडीआरसी से मुकुल किशोर एवं उनकी टीम तथा बालिका खुला आश्रय गृह के समन्वयक शिरीन एवं उनकी टीम की सक्रिय योगदान रहीI

Leave a Reply

error: Content is protected !!