![](https://newslinenetwork.com/wp-content/uploads/2023/12/1703493264_06d715fe4009a83f9f2b-1024x683.jpeg)
न्यूज़लाइन नेटवर्क, स्टेट ब्यूरो
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर स्थित अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुल उत्सव-2023 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होने पहुंचे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की पत्रिका “कन्हार” सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे।
![](https://newslinenetwork.com/wp-content/uploads/2023/12/1703493255_102ef225ae7d3022821f-1024x683.jpeg)