एकलव्य आदर्श आवासिय विद्यालय के छात्रों ने फिर खेल स्पर्धाओं में सफलता का लहराया परचम

रवि जायसवाल, खरगोन :

जिले के एकलव्य आदर्श आवासिय विद्यालय के छात्रों ने बार फिर खेल स्पर्धाओं में सफलता का परचम लहराया है। हाल ही में बैतूल में हुई संभागीय स्पर्धा में हॉकी ओर खोखो में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। सोमवार को राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित हुए खिलाड़ी भोपाल में आयोजित होने वाले 7 दिवसीय केम्प में शामिल होने पहुंचे। इन्हें सहायक आयुकत प्रशांत आर्य ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। आयुक्त आर्य ने बताया जिले में हर विधाओं के खिलाड़ी है, जिनकी प्रतिभा में निखार के लिये विभाग समय- समय पर प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें मंच उपलब्ध कराता है, यही कारण है कि आज जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल से विभाग और जिले का नाम रोशन कर रहे है। खेल अधिकारी अश्विन गुप्ता ने बताया   राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीम ने 3-1/4-0 और 3-0 से परास्त करते हुए एकतरफा जीत हासिल कर जिले का परचम लहराया।
आज विजेता दल द्वारा प्रदेश से प्राप्त ट्रॉफी जिले के सहायक आयुक्त को प्रदान की गई। उक्त दल के विजेता होने पर सहायक आयुक्त ने मेडल पहनाकर जिले के 09 छात्र हॉकी एवं 01 छात्र को आगामी स्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
भोपाल में आयोजित प्रीनेंशनल कैम्प में भाग लेकर वही से दिनांक 08 जनवरी को मैसूर कर्नाटका में आयोजित एकलव्य समिति द्वार आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगे।

इस अवसर पर सहायक संचालक ए बी गुप्ता, हॉकी संघ के इकबॉल खान, टीम के प्रशिक्षक प्रवीण किरावर उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!