कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह पटना में पूरी ताकत झोंकेंगी वैशाली के जन सुराजी। हाजीपुर मुख्य कार्यालय में संपन्न हुई बैठक।


रिपोर्ट- मोनीश ज़ीशान
न्यूज़लाइन नेटवर्क वैशाली(बिहार)


वैशाली
सभी सोलहों प्रखण्ड से अपने अपने प्रखण्ड से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज की बैठक में कम से कम बीस बीस गाड़ी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खुलेगी। उक्त जानकारी आज यहां जारी एक बयान में जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉ. विनय पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से जन सुराज की सोंच को घर घर जाकर पहुंचाएं और लोगों से कर्पूरी ठाकुर के सपनों का बिहार बनाने में भागीदार बनाएं। पिछले 30 सालों से लालू, नीतीश और भाजपा को देख और समझ चुके हैं। यहां की जनता त्रस्त हो गई है। जनता देख रही है कि उनके जीवन में सुधार नहीं हो रहा है, लोगों को रास्ता दें। 20 जनवरी 2024 को पटना में होनी वाली कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में दो हजार लोग बैंड बाजे के साथ रवाना होगी। मीटिंग में महिला विंग की कमांडर श्री मती अलका देवी जी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं समारोह में शामिल होंगी।

मौके पर जिला अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, महासचिव राजदेव ठाकुर, अभियान समिति के अध्यक्ष चन्द्र देव सिंह, महिला अध्यक्ष अलका देवी, सभापति श्री लालदेव कुशवाहा, संयोजक श्री अमर कुमार सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष श्री सुनील सिंह, संरक्षक श्री सुरेन्द्र प्रसाद, आयोजन समिति सदस्य श्री शशिभूषण सिंह, प्रवक्ता श्री सुधीर मालाकार, धनंजय सिंह, अवधेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष श्री मती आभा राय, प्रखंड महिला अध्यक्ष श्री मती संजू देवी, नगर महिला अध्यक्ष हाजीपुर श्री मती स्वेता पांडे, सहदेई प्रखण्ड महिला अध्यक्ष श्री मती सुषमा कुमारी, श्री मती कृष्णा सिंह महिला उपाध्यक्ष सहदेई प्रखण्ड, परमहंस सिंह, श्री अखिलेश पासवान चेहरा कला संगठन मंत्री, रंजीत राम , रवि रंजन मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!