गड़े धन के लालच में ‘मौत का तांडव’, 3 महीने में 8 लोगों की बलि; आरोपी गिरफ्तार : देखें विडियो

गड़े धन के लालच में ‘मौत का तांडव’, 3 महीने में 8 लोगों की बलि; आरोपी गिरफ्तार : देखें विडियो

गड़े धन के लालच में ‘मौत का तांडव’, 3 महीने में 8 लोगों की बलि; आरोपी गिरफ्तार : देखें विडियो

न्यूज़लाइन नेटवर्क, स्टेट ब्यूरो 

बलौदाबाज़ार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार जिले के कर्वे गांव में अंधविश्वास और लालच की एक ऐसी खौफनाक दास्तान सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गड़े धन को हासिल करने के लिए 21 लोगों की बलि देने की सनसनीखेज साजिश रची गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 8 लोगों की जान जहरीली शराब पिलाकर ली गई है।

 3 महीने में 8 मौत, मचा हड़कंप

कर्वे गांव में संदिग्ध मौतों का सिलसिला 6 फरवरी 2026 से शुरू हुआ। इसके बाद देखते ही देखते मौतों का आंकड़ा बढ़ता गया। ग्रामीणों के अनुसार, 20 फरवरी, 12, 20 और 31 मार्च, 28, 29 अप्रैल और अंत में 14 मई को हुई मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। महज तीन महीने के भीतर एक ही गांव में 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने प्रशासन को भी हिलाकर रख दिया।

ग्रामीणों का दावा: ’21 की बलि का था लक्ष्य’

लगातार होती मौतों से परेशान ग्रामीणों का एक बड़ा समूह जब कसडोल थाने पहुंचा, तो उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में यह मौतें सामान्य नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे एक भयावह तांत्रिक क्रिया छिपी है। दावा किया जा रहा है कि जमीन में दबे ‘गड़े धन’ को पाने के लिए आरोपी रामसहाय जायसवाल ने 21 लोगों की बलि देने का लक्ष्य रखा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज आरोपी को गांव में घुमाया (जुलूस निकाला), ताकि ग्रामीणों में कानून का डर बना रहे और इस साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, फिलहाल प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों का लग रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इन मौतों को किसी सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया था। वैज्ञानिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के पुख्ता कारणों का खुलासा हो सकेगा।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )