हरियर मुंगेली अभियान का तृतीय चरण सम्पन्न, अपने जन्मदिन पर अभियान में सम्मिलित नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने रोपे पौधें, किया युवाओं के हरित प्रयासों की सराहना

हरियर मुंगेली अभियान का तृतीय चरण सम्पन्न, अपने जन्मदिन पर अभियान में सम्मिलित नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने रोपे पौधें, किया युवाओं के हरित प्रयासों की सराहना

न्यूजलाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो

मुंगेली : पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से “स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” द्वारा विगत 9 वर्षों से सतत रूप से संचालित “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान के तृतीय चरण का आयोजन जिला अस्पताल रोड के नहर किनारे किया गया। इस अवसर पर पीपल, नीम, कदम, बादाम सहित कुल 20 पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए।


इस हरित अभियान में मुख्य रूप से अपने जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित नगर पालिका के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा आज जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है और मौसम चक्र में लगातार असामान्य परिवर्तन देखे जा रहे हैं, तब ऐसे समय में युवाओं की यह टोली बिना किसी स्वार्थ के पर्यावरण की सेवा में निरंतर जुटी है यह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा आज के समय में जब लोग अपने लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं, ऐसे में यह संस्था वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रही है, यह अपने आप में अनुकरणीय है।


संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं अभियान प्रभारी मुकेश पांडेय व वरिष्ठ सदस्य दिनेश गोयल ने पौधों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा प्राकृतिक संतुलन और वर्षा चक्र सीधा पौधों से जुड़ा है। यदि हम वृक्ष नहीं लगाएंगे तो आने वाले समय में वर्षा भी प्रभावित होगी। अब समय आ गया है कि हम सब इस जिम्मेदारी को साझा करें और पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दें।


इस अवसर पर टीम स्टार्स के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, विकास जैन, मुकेश पांडेय, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, अनुराग सिंह, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, वासु पांडेय, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, परमेश्वर देवांगन, सुरेश यादव सहित नगर के पर्यावरण प्रेमी राजू सोनकर, शिक्षक संतोष सोनकर, विजेंद्र मानिकपुरी, सोमेश नंदवानी, प्रियांक गुप्ता, नितेश लालवानी, सागर वैष्णव, जयकुमार मार्को, प्रकाश दुबे, आदर्श गुप्ता उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )