भीखम अभय साहू बने भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी

भीखम अभय साहू बने भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी

न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो
मुंगेली : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रितेश यादव द्वारा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस सूची में भीखम अभय साहू को कार्यसमिति सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भीखम अभय साहू के इस मनोनयन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए लोगों ने बताया कि साहू अपने सरल, मृदुभाषी और जनहितैषी व्यक्तित्व के लिए विशेष पहचान रखते हैं। वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता हैं और हमेशा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

क्षेत्रीय निवासियों का मानना है कि भीखम अभय साहू के कार्यसमिति सदस्य बनने से किसान मोर्चा को मजबूती मिलेगी। अपनी नई भूमिका को लेकर भीखम अभय साहू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और किसानों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।

