नगर पंचायत सहसपुर-लोहार उपचुनाव में होगी भाजपा की प्रचंड जीत, जनता विकास कार्यों पर लगाएगी मुहर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

नगर पंचायत सहसपुर-लोहार उपचुनाव में होगी भाजपा की प्रचंड जीत, जनता विकास कार्यों पर लगाएगी मुहर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

नगर पंचायत सहसपुर-लोहार उपचुनाव में होगी भाजपा की प्रचंड जीत, जनता विकास कार्यों पर लगाएगी मुहर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

स्वर्गीय संतोष मिश्रा जी के अधूरे सपने को साकार करने जनता सरिता मिश्रा जी को भारी बहुमत से जिताएगी : डिप्टी सीएम अरुण साव

“सरकार ने ढाई साल में सहसपुर-लोहार के विकास कार्यों के लिए दी 10 करोड़ रुपए”

 

न्यूज़लाइन नेटवर्क, कवर्धा ब्यूरो 

कवर्धा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को नगर पंचायत सहसपुर-लोहार उपचुनाव में भाजपा की लोकप्रिय प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा जी के लिए जनसभा को संबोधित किया।  साव ने कहा कि, संतोष मिश्रा जी के अधूरे सपने को साकार करने के लिए भाजपा ने सरिता मिश्रा जी को मैदान में उतारा है। आज वे सब दुख को पीछे छोड़कर जनसेवा के लिए चुनाव मैदान में हैं।

 

सहसपुर-लोहार की जनता पिछले चुनाव की तरह इस बार फिर भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। यह चुनाव शहर के विकास के लिए है। केंद्र और राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार है। जब भाजपा जीतेगी तभी विकास होगा। इसलिए नगर के विकास के लिए 1 जून को कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।

 

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, आप लोगों ने संतोष मिश्रा जी को विकास की जिम्मेदारी दी थी, पांच साल के लिए उन्हें चुना था। लेकिन वे आज हमारे बीच नहीं है। वे यहां विकास को पूरा नहीं कर पाये, विकास की उन्होंने शुरुआत की थी। अब उस अधूरे कार्य को पूर्ण करना है। वे आपके सेवा, काम करते हुए प्राण त्याग दिए। उनके सपने अधूरे है। उनके सपने को साकार करने सरिता मिश्रा जी को सेवा का मौका देना है। सहसपुर-लोहारा के अपने परिवार जनों की सेवा करने चुनाव मैदान में आशीर्वाद मांग रही है।

 

साव ने कहा कि, नगर में विकास की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है। जबकि कोई दूसरी पार्टी जीतेगी तो विकास अवरुद्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि, नगर पंचायत के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए दी है। वहीं साय सरकार ने एक एक गारंटी को पूरी की है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )