जगतपुर निवासी प्रभात कुशवाहा को बनाया गया महाराजा तेजसिंह जूदेव महाराज शोभा यात्रा का संयोजक

क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ ब्यूरो चीफ जिला मैनपुरी

मैनपुरी । शहर के एस आर गार्डन खरपरी में क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक जगेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। बैठक में बिछवा क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी ग्राम प्रधान प्रभात कुशवाह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू को महाराज तेजसिंह जूदेव यात्रा का संयोजक चुना गया।
क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से प्रभात कुशवाहा ग्राम प्रधान जगतपुर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू को महाराजा तेज सिंह जूदेव शोभा यात्रा के लिए संयोजक चुना गया। संगठन के सभी पदाधिकारी ने उनका माला पहनकर स्वागत किया। बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि संगठन में सभी लोगों का स्थान सुरक्षित है क्षत्रियों के हित के लिए ग्रामीण क्षेत्र से भी लोगों का कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना संगठन को मजबूत करने का काम करना है। कार्यक्रम में शीलेंद्र चौहान, रविंद्र सिंह कुशवाह, सतीश सिंह चौहान, मनेश सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख जागीर, देवेंद्र सिंह एडवोकेट, शैलेंद्र सिंह विल्टन, गौर विजय, विक्रम सिंह , प्रदीप चौहान, प्रशांत सिंह, मोनू सिंह, अजीत, गौरव ,मुन्नू ,तेज प्रताप ,गोल्डी, विनय, सभासद पी सिंह, राजपाल सिंह , अशोक चौहान, अखंड प्रताप, विनय चौहान, धनंजय सिंह, बंटी चौहान, नितिन चौहान, अगम चौहान, रूपेंद्र सिंह राठौड़ , अरविंद सिंह के अलावा क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रभात कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!