सलोनी देवी बनीं दलित मजदूर किसान मोर्चा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई

बक्सर : दलित मजदूर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद यादव ने दलित मजदूर किसान मोर्चा महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्रीमती सलोनी देवी जी को मनोनीत किए हैं और आशा और उम्मीद है कि इनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। सलोनी देवी दलित मजदूर किसान नौजवान युवाओं के ज्वलंत मुद्दों को लेकर मजबूत रूप में हमेशा संघर्ष कर रही है। पूर्व सांसद प्रत्याशी बासुकीनाथ साह, मंत्री जनक राम,दमकिमो के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा रंजन जिला अध्यक्ष रमेश कुमार पुर्व जिला अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार शत्रुघ्न कुमार अधिवक्ता बिबेका देवी सुनीता देवी अनीता देवी गीता देवी रुकसाना खातुन मो मसीर राम पुकार ठाकुर शिव शंकर साह मुकेश राम सुनील राम आदि लोगों ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है । दमकिमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद यादव ने कहा कि सलौनी देवी काफी कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता है। वही सलोनी देवी ने दलित मजदूर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी को आभार प्रकट किया। उन्होंने मोर्चा के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को शत प्रतिशत खरा उतरने की बात कहीं और कहा की अभी हम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)की बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर रह कर पार्टी को मजबूत कर रहीं हूं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) बिहार विधानसभा चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!