न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के अर्न्तगत गेहूँ कय के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु विन्ध्याचल मण्डल के लिए अपर आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उ०प्र० लखनऊ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है नोडल अधिकारी विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर के द्वारा जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज मण्डी में स्थित सभी कय केन्द्र का निरीक्षण किया गया और मण्डी सचिव से जनपद के दोनों मण्डियों में गेहूँ के आवक के सम्बन्ध में पूछा गया। मण्डी सचिव रॉबर्ट्सगंज द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अब गेहूँ के कटाई का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। जल्द ही मण्डियों में गेहूँ की आवक तेजी से बढ़ेगी। इसी के साथ ही जनपद में गेहूँ की खरीद तेजी से किये जाने हेतु जनपद से गेहूँ के अवैध संचरण पर प्रभावी नियत्रण लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के अत्यधिक उत्पादन/आवक वाले विकास खण्ड चतरा, नगवों में आने वाले खाद्य विभाग के नगवों एवं पी०सी०एफ० कय एजेन्सी के कय केन्द्र विरधी सा०सह०स० नई बाजार सा०सह०स०, आमडीह सा०सह०स० का निरीक्षण किया गया है। जनपद में कृषक हित में चल रहे मोबाइल खरीद कय केन्द्र चतरा प्रथम एव मण्डीयार्ड रॉबर्ट्सगंज तृतीय पर कय किये गये गेहूँ के खरीद का निरीक्षण किया गया जिस पर मोबाइल खरीद के माध्यम से क्रमशः कृषक देवी प्रसाद गम थपईल चतरा से 147.00 कु० एवं शिवनाथ, ग्राम सिरपालपुर रॉबर्ट्सगंज से 159 कु0 गेहूँ की खरीद की गई। उपरोक्त के दृष्टिगत नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के कय एजेन्सी के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है एजेन्यिों को प्रेषित कय लक्ष्य के अनुरूप जनपद के सभी कय केन्द्रो पर गेहूँ की खरीद प्रारम्भ करायी जाय और गेहूँ की खरीद में तेजी लाई जाय, जिससे लक्ष्य की पूर्ति की जा सके।