विभिन्न स्मारक सिक्कों का किया संग्रह

न्यूज़लाइन नेटवर्क, अमृतपुर :

अमृतपुर कस्बा निवासी पं ज्ञान प्रकाश शर्मा ने अपने देश में चल रहे स्मारक सिक्कों का संग्रह किया है। जिनमें स्वतंत्रता सेनानी स्मारक सिक्कों में सुभाष चंद्र बोस भगत सिंह डॉ राजेंद्र प्रसाद मदनमोहन मालवीय सरदार बल्लभ भाई पटेल देशबन्धु चितरंजन दास महात्मा गांधी जवाहर लाल नेहरू आदि अग्रिम पंक्ति के स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक सिक्के हैं । काफी मात्रा में एकत्र किए गए सिक्कों में महापुरुषों संतो सरकार के उपक्रमों के स्मारक सिक्कों के साथ ब्रिटिश हुकूमत के सिक्के सिंधिया महाराज द्वारा चलाया गया सिक्का और बहुत ज्यादा पुराने पूर्व मे चले सिक्के भी हैं। उन्होंने बताया ज्यादा पुराने सिक्के घर में पहले से रखे हुए थे। आजादी के बाद चले खास और महापुरुष स्मारक सिक्के उन्होंने तेईस वर्षों में संग्रह कर पाए हैं। स्वतंत्रता सेनानी का पौत्र होने के नाते उन्होंने देश में चलाए गए स्वतंत्रता सेनानी स्मारक सिक्कों को गर्व से संजोया हुआ है। उनका कहना है कि सिक्के का मूल्य से ऐतिहासिक व आध्यात्मिक स्मारक वाले सिक्के का मूल्य अतुलनीय है। संग्रह करता अपने देश के प्रति बलिदान हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में इन सिक्कों को एकत्रित कर रहा है। जिसकी भावनाए यह दर्शाती हैं कि वह अपने सेनानी बाबा राम रूप के प्रति कितना प्रेम और आस्था रखता है। जो इन सिक्कों के रूप में साफ दिखाई देता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!