न्यूजलाइन नेटवर्क विशेष रिपोर्ट: गौ माता के साथ घिनौना कृत्य, 12 घंटे बाद भी पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

न्यूजलाइन नेटवर्क विशेष रिपोर्ट: गौ माता के साथ घिनौना कृत्य, 12 घंटे बाद भी पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

​न्यूजलाइन नेटवर्क विशेष रिपोर्ट: गौ माता के साथ घिनौना कृत्य, 12 घंटे बाद भी पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो
​लोरमी/खुड़िया: मुंगेली जिले के खुड़िया चौकी अंतर्गत एक बेहद शर्मनाक और मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार यहाँ के ग्राम खुड़िया में ‘सलटू कोल’ नामक एक व्यक्ति द्वारा गौ माता के साथ दिनांक 18/6/2026 रात्रि 9:45 बजे कुकृत्य/अनाचार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना ने क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

​आधी रात को दी गई थी सूचना, फिर भी पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान

इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते आधी रात को हिंदू समाज के एक समाजसेवी द्वारा घटना का वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया था। इस पोस्ट में पुलिस विभाग के सभी आवश्यक हैंडल और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा को भी टैग किया गया था। हालांकि, घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस विभाग द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई या संज्ञान नहीं लिया गया है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

https://x.com/i/status/2068039157956698220

​चौकी पहुंचे गौसेवक, एफआईआर में क्यों बरती जा रही देरी?

घटना से आक्रोशित गौसेवक और बड़ी संख्या में सनातनी हिंदू एकजुट होकर खुड़िया चौकी (लोरमी थाना) पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मामला सीधे तौर पर ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960’ का उल्लंघन है। ऐसे संवेदनशील मामलों में शासन की ओर से स्वयं संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए थी। परंतु, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करना खुड़िया चौकी और लोरमी थाना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

https://x.com/i/status/2068039157956698220

इस कृत्य को स्थानीय लोगों ने अत्यंत निंदनीय और समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। नागरिकों का आरोप है कि यदि प्रशासन ऐसी घटनाओं पर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाएगा, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।
​अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन कब नींद से जागता है और कब तक दरिंदगी करने वाले आरोपी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

​               न्यूजलाइन नेटवर्क
         (न्याय और सत्य के साथ)

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )