खबर का असर : गौमाता के साथ घिनौना कृत्य करने वाला आरोपी निकला नाबालिग, पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई

खबर का असर : गौमाता के साथ घिनौना कृत्य करने वाला आरोपी निकला नाबालिग, पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई

खबर का असर : गौमाता के साथ घिनौना कृत्य करने वाला आरोपी निकला नाबालिग, पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई

न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो
लोरमी/मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत खूडिया चौकी में गौमाता के साथ अमानवीय और घिनौना कृत्य करने का मामला सामने आया जिसे न्यूज़लाइन नेटवर्क ने । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और गौसेवकों में भारी आक्रोश देखा गया था।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घिनौने कृत्य के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी नाबालिग है। इस संबंध में खूडिया चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे बुधवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(a) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 296 व 351(3) के तहत एफआईआर (संख्या 0268) दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने गौमाता के साथ अमानवीय व्यवहार किया है और वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इस मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी और नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )