Category: Newsline
मुंगेली में गरमाई सियासत: सपा जिलाध्यक्ष ने जनहित के मुद्दों पर सत्तापक्ष को दी खुली परिचर्चा की चुनौती
न्यूजलाइन नेटवर्क , मुंगेली ब्यूरो मुंगेली : जिले में जनसमस्याओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ... Read More
दिल्ली के वसंत विहार के कूली कैंप में ONGC एवं आशा सोसाइटी के सहयोग से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ का आयोजन
स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ वितरित किए गए डस्टबिन, झाड़ू, कैप, टी शर्ट और कैनवास बैग नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। दिनांक ... Read More
मुंगेली के साहित्यिक मंच ‘कविता चौराहे पर’ को मिला ‘सुग्घर साहित्य सम्मान 2026’
21 वर्षों से ब्लैक बोर्ड के जरिए साहित्य को आमजन तक पहुंचा रहा है मंच बेमेतरा के भीभौंरी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में संस्थापक राकेश ... Read More
मुंगेली में तत्कालीन जनसंपर्क अधिकारी के खिलाफ फूटा आक्रोश, विपक्ष और राजनीतिक दलों का मिला साथ; पत्रकारों ने रखी १० दिन में कार्रवाई की मांग
न्यूज़लाइन नेटवर्क, छत्तीसगढ़ ब्यूरोरायपुर : मुंगेली जिले में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक संचालक एवं जनसंपर्क अधिकारी सुजीत कुमार सिंह के खिलाफ वित्तीय अनियमितता, अवैध वसूली ... Read More
राजेपुर क्षेत्र के खानपुर के समीप चैनगंज गांव में सोमवार को बाढ़ के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रहा तीन वर्षीय मासूम अचानक नीचे खेतों में भरे बाढ़ के पानी में जा गिरा। तलाश के दौरान परिजनों को मासूम पानी में पड़ा मिला। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।कासगंज जिले के सरौली गांव निवासी इंद्रेश कुछ दिन पहले अपने साले मिथिलेश के घर चैनगंज आए थे। इन दिनों गांव के आसपास बाढ़ का पानी भरा हुआ है। सोमवार को इंद्रेश का तीन वर्षीय पुत्र प्रांशु खेलते-खेलते घर की छत पर पहुंच गया। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे खेतों में भरे बाढ़ के पानी में जा गिरा।कुछ देर बाद प्रांशु दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घर के आसपास बाढ़ के पानी में खोजबीन करने पर मासूम पानी में पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल सीएचसी राजेपुर लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बाढ़ के बीच हुए इस हादसे ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।परिजनों ने पुलिस की ओर से पंचनामा कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम के शव को अपने घर ले गए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मुंगेली पुलिस का साइबर जागृति अभियान: एसएसपी ने छत्तीसगढ़ी में समझाए ठगी से बचाव के गुर,1500 से अधिक लोगों को दिलाई शपथ
न्यूजलाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो मुंगेली। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत मुंगेली पुलिस ने जिले के गांव-गांव में दस्तक ... Read More

