स्वस्थ शरीर ही सुखी एवं समृद्ध जीवन की आधारशिला है —- आर पी सिंह।

स्वस्थ शरीर ही सुखी एवं समृद्ध जीवन की आधारशिला है —- आर पी सिंह।

हिंडालको रेनुसागर में प्राकृतिक, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा शिविर का आयोजन।

न्यूजलाइन नेटवर्क- ब्यूरो रिपोर्ट– अरविन्द प्रकाश मालवीय।

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। अनपरा हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में कर्मचारियों, उनके परिजनों के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से प्राकृतिक, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हिंडालको रेनुसागर के पैराडाइज प्रेक्षागृह में आयोजित प्राकृतिक, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा शिविर काशुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह, मानव संसाधन विभाग के हेड आशीष पांडेय, रेनुसागर चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकुल बृंदा एवं डॉ. गुलाबराम एम. डी. एक्यूप्रेशर सुजोक विशेषज्ञ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह ने बताया कि स्वस्थ शरीर ही सुखी एवं समृद्ध जीवन की आधारशिला है। प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक जैसी उपचार पद्धतियाँ व्यक्ति को बिना दुष्प्रभाव के स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बीच ऐसी चिकित्सा पद्धतियाँ लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा के अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. गुलाबराम द्वारा विभिन्न रोगों के उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किए गए।

लाभार्थियों को बिना दवा के प्राकृतिक तरीकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार, योग, नियमित व्यायाम तथा एक्यूप्रेशर एवं सुजोक तकनीकों के माध्यम से अनेक रोगों से बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ उठाया। हिंडालको रेनुसागर हेड एच आर आशीष पांडेय ने बताया कि कंपनी अपने कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समय-समय पर ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।

शिविर के सफल आयोजन में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंडालको रेनुसागर ईआर हेड मृदुल भारद्वाज के नेतृत्व में रोहित सक्सेना, राजेश राय, नाऊष त्रिपाठी, आर के बर्मा एवं सुशील श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )