साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के सह संयोजक नियुक्त हुए भीखम साहू ‘अभय’


न्यूजलाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो
मुंगेली : छत्तीसगढ़ साहू समाज युवा प्रकोष्ठ में ग्राम डिंडोरी (चि.), जिला मुंगेली निवासी भीखम साहू ‘अभय’ को सह संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति पर भीखम साहू ने समाज के प्रदेश एवं संभाग स्तर के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों तथा समस्त समाजजनों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

अपनी नियुक्ति पर भीखम साहू ‘अभय’ ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों ने उन पर जो विश्वास जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वे समाज द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ करेंगे तथा युवाओं को संगठित कर समाज के विकास में निरंतर योगदान देंगे।
उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय समाजजनों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

