निषाद पार्टी ने ब्लॉक एवं विधान सभा स्तर पर संगठन को सशक्त करने का लिया संकल्प

रिपोर्ट चंचल लोधी
एटा शुक्रवार को महामना डा. संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष / कैबिनेट मंत्री उ.प्र. सरकार एवं निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र मणि निषाद के निर्देशन में एटा जिला मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश सचिव / जिला प्रभारी रामपाल सिहं कश्यप की अध्यक्षता में पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप के आवास/ कैम्प कार्यालय गली बल्देव सहाय पर जिला स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन कर आगामी दो सप्ताह में जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधान सभा क्षेत्र में विधान सभा अध्यक्ष तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर अध्यक्ष मनोनीत कर कार्यकारिणी के गठन करने का संकल्प लिया गया ! बैठक मे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ओमलक्षमी , महिला मोर्चा की प्रमुख महासचिव डा. शशिप्रभा राजपूत , महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार सहित पार्टी के प्रमुख महासचिव डा. सुभाष शाक्य , विजयपाल सिहं कश्यप , गुलजारीलाल कश्यप ,डा. राजेश गौड, रामविलास कश्यप प्रधान , राजू कश्यप,सैफ अली खां, सुमित कुमार कश्यप,रवि शाक्य , रवि कश्यप , देवांश वर्धन कश्यप , गौरव कुमार शाक्य ,अर्जुन सिहं कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!