जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति के 251 सदस्यों की हुई घोषणा

मनीष कुमार, मुजफ्फरपुर/ सकरा

मुजफ्फरपुर: जिले में जन सुराज से जुड़े संस्थापक सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद 251 सदस्यों की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा रविवार को की गई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन माड़ीपुर चौक बटलर रोड स्थित जन सुराज कार्यालय में किया गया। इस दौरान इंद्रभूषण सिंह अशोक को जिलाध्यक्ष और मेजर जनरल अशोक सिन्हा को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में मंचासीन सदस्यों में प्रोफेसर अरुण कुमार, पूर्व आईएएस अजय कुमार द्विवेदी, सकल देव सहनी, मेजर जनरल अशोक सिन्हा, इंद्रभूषण सिंह अशोक, गोपाल शाही, फिरोज नदीम खान थे। कार्यक्रम में वरीय सदस्यों ने गमछा और माला पहनाकर नवनियुक्त सदस्यों का अभिनंदन किया गया। बता दें कि कार्यक्रम में जिले के 16 प्रखंडों से जन सुराज के सैकड़ों सदस्यों ने हिस्सा लिया।

जनता अच्छे लोगों को चुनकर देगी, तो उस व्यक्ति को देंगे समर्थन: जिला मुख्य प्रवक्ता

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिले के मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर अरुण कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि जब तक जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बिहार में दौरा समाप्त नहीं हो जाएगा और पटना के गांधी मैदान में लाखों लोगों की जनसभा नहीं होगी। उसमें ही हम जन सुराज को राजनीतिक दल बनाने का निर्णय लेंगे। जिला अध्यक्ष बन जाने पर तमाम कार्यकर्ता बधाई देने के लिए नाम इस प्रकार संजय कुमार शिक्षक सुमन कुमार जाट शिक्षक श्याम बाबू पासवान वार्ड सदस्य अर्जुन पासवान वार्ड प्रतिनिधि अमरेश कुमार सिंह वार्ड सचिव अमरेश कुमार उप मुखिया रणधीर कुमार वार्ड सदस्य रोहित राम वार्ड सदस्य कमलता देवी वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार शाह वार्ड सदस्य पंकज कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!