35 वर्षों से जामताली शुक्लान की सात दिवसीय रामलीला का भब्य मंचन होगा 15 से 21 नवम्बर

धर्मेंद्र मिश्रा
न्यूज़लाइन नेटवर्क ब्यूरो, प्रतापगढ़ :
जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत श्री रामलीला समिति जामताली शुक्लान की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य मंचन 15 नवंबर से 21 नवंबर तक सात दिवसीय भव्य मंचन किया जाएगा। यह रामलीला का 35 वर्षों से अनवरत भव्य मंचन किया जा रहा है। जामताली शुक्लान की रामलीला की स्थापना स्वर्गीय अशोक कुमार शुक्ल ने किया था। वहीं बीरापुर पांडेय तारा के रामलीला को देखकर रामलीला मंचन से प्रभावित होकर जामताली शुक्लान में रामलीला मंचन कराने का निर्णय लिया गया था। उस समय बांस बल्ली और गैस की रोशनी से रामलीला शुरू हुई थी। वर्तमान समय में जामताली सुक्लान की रामलीला पक्के मंच पर रेडियम की रंग बिरंगी लाइट और वाराणसी के भव्य पर्दे पर रामलीला का मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। खास बात यह कि बारिश होने पर भी यहां की रामलीला प्रभावित नहीं होती है। रामलीला के डायरेक्टर अमित शुक्ला ने बताया कि सभी पात्र क्षेत्रीय लोग हैं। और अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामलीला समित के अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे की देखरेख में रामलीला सकुशल संपन्न होता है। कार्यक्रम की उक्त जानकारी रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे और डायरेक्टर अमित कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!