राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक में पदाधिकारियों का चयन, बनाई गई आगे की रणनीति
ब्यूरो चीफ़ एजाज अहमद की रिपोर्ट
भदोही : नगर के चौरी रोड स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में रविवार 24 मई को राष्ट्रीयपत्रकार सुरक्षा परिषद की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन की एकता व विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गंगाधर पत्रकार ने कहा कि आज भदोही में कई अन्य पत्रकार संगठन भी कार्य कर रहे हैं मगर जब भी पत्रकारों पर कोई समस्या आती है तो कोई भी संगठन पूरी मुस्तैदी से पीड़ित पत्रकार के साथ खड़ा नहीं होता। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भदोही जनपद में भी पत्रकारों की सुरक्षा व उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का गठन किया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं की सर्वसम्मति से राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिलाध्यक्ष गंगाधर पत्रकार द्वारा विपिन मिश्रा व उमेश सिंह को महासचिव, भरत वर्मा व उमेश दुबे को जिला उपाध्यक्ष, शाहिद सिद्दीकी को संगठन महामंत्री और मिस्बाह खान व राजेश जायसवाल को सचिव नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह संगठन की आवश्यक बैठक आहूत की जाएगी। जिसमें संगठन को और भी मजबूत व विस्तृत रूप दिए जाने पर सार्थक विचार-विमर्श किया जायेगा।

