बार एसोसिएशन के पहल पर हिंडाल्को व सीएसआर की टीम कोर्ट परिसर पहुंची। 

बार एसोसिएशन के पहल पर हिंडाल्को व सीएसआर की टीम कोर्ट परिसर पहुंची। 

पक्की छत निर्माण से मौसम की मार झेल रहे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को मिलेगी राहत।

न्यूजलाइन नेटवर्क- तहसील संवाददाता – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी।

दुद्धी/सोनभद्र। मुंसिफ कोर्ट परिसर अन्तर्गत दुद्धी बार एसोसिएशन के सराहनीय पहल पर अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के बैठने के लिए समुचित स्थानों के कायाकल्प / अत्याधुनिककरण के लिए हिंडालको इंडस्ट्रियल लिमिटेड व सी एस आर की टीम मुंसिफ कोर्ट परिसर में सोमवार को पहुंची। डॉ राजेंद्र प्रसाद भवन दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट के नेतृत्व एवं दुद्धी बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट रामपाल जौहरी एडवोकेट, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट एवं दिलीप पांडे, सुभेष मौर्या, मनोज कुमार अग्रहरी, अभिनाथ यादव आदि अधिवक्ताओं से वार्तालाप कर अधिवक्ताओं व वादकारियों के बैठने में हो रही परेशानियों का एहसास कराया जिसपर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजर (मेंटेनेंस) सुरेश त्रिपाठी व सी एस आर से सचिन सिंह ने गंभीरता से बातों को सुना। तत्पश्चात अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए टीन शेड को हटाकर आरसीसी लेंटर की छत सुसज्जित रूप में निर्माण कराए जाने पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई। टीम द्वारा बताया गया कि अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा जिससे धन आवंटित हो सके। जिसको लेकर अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )