ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों को प्रशासक सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित खुशी में बाटे गए मिठाई।   

ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों को प्रशासक सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित खुशी में बाटे गए मिठाई।   

न्यूजलाइन नेटवर्क- तहसील संवाददाता – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी।

दुद्धी/सोनभद्र। ब्लॉक सभागार दुद्धी में नवनियुक्त प्रशासक बंधुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। बैठक में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को निरंतर सुचारू, पारदर्शी एवं जनहितकारी ढंग से संचालित किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा, सीता जायसवाल नि0 ग्राम प्रधान मल्देवा (कोषाध्यक्ष प्रधान संघ), धूमा प्रधान राम प्रसाद यादव, दिघुल प्रधान जगत नारायण व त्रिभुवन यादव, अरविंद जायसवाल, संजय कुशवाहा, सरजू प्रसाद यादव, शिवकुमार यादव प्रतिनिधि, बृजेश कुशवाहा, कृपा शंकर कुशवाहा, अभय कुमार, किशु सिंह, शेषनाथ आदि की उपस्थिति में प्रधान संघ की अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि ग्राम प्रधान ही गांव, सरकार एवं जनता के बीच विकास एवं समन्वय की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रधान बंधुओं से एकजुट होकर ग्राम हित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन अपना दल विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान निरंजन जायसवाल द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर सरकार का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण कराकर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में हो रही देरी सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम है तथा सरकार पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर सभी प्रधानों ने एक स्वर में “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” के फोटो के साथ नारे लगाते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )