एनटीपीसी विन्ध्याचल में ओवरहॉलिंग के दौरान सुरक्षा मेगा पेप टॉक का आयोजन।
न्यूजलाइन नेटवर्क- ब्यूरो रिपोर्ट– अरविन्द प्रकाश मालवीय।
सिंगरौली/मध्य प्रदेश। एनटीपीसी विंध्याचल में दिनांक 25 मई 2026 को स्टेज 01 सर्विस बिल्डिंग में ओवरहॉलिंग के दौरान सुरक्षा मेगा पेप टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल), ए जे राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एस के सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफ एम), एम सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम), आशीष कुमार अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) तथा अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) ने सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलवाते हुए की, साथ ही उन्होंने सभी श्रमिकों को संबोधित करते हुए बताया कि ज़िंदगी के हर कदम में हमें सुरक्षा की आवश्यकता पड़ती है। हमें हमारी सुरक्षा के लिए घर से निकलते ही सभी सावधानियों पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के बीच में से कुछ श्रमिक बंधु को सभी के सामने अपने कार्य के प्रति रखी जाने वाली सावधानियों को बताने के लिए आमंत्रित किया, जिससे उनका मनोबल बढ़ सके। ए जे राजकुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि दुर्घटना होने के क्या कारण हो सकते है। हमें अपने कार्य को सम्मान देना चाहिए तभी हम उसे सुरक्षित रूप से पूरा कर पाएंगे। कार्य करने के दौरान हमें अपने आस पास के वातावरण का भी ध्यान रखना चाहिए जिससे हमारे कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
एस के सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफ एम) ने बताया कि हमें अपनी सुरक्षा का ध्यान ख़ुद ही रखना होगा, हम अक्सर जल्दबाजी में कार्य करते है जिससे दुर्घटना हो सकती है। हमें कार्य के दौरान सभी प्रकार के सुरक्षा का उपकरण का उपयोग करना है। एम सुरेश, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) ने बताया की किसी भी प्रकार के अनसेफ काम को अपने पास न रख के उसे आगे बताया जाए जिससे कि उसे ठीक किया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) ने किया और सभी श्रमिकों को उनके कार्य के प्रति खतरों के बारे में व गर्मी के दिनों में सावधानी बरतने के लिए सचेत किया। कार्यक्रम के अंत में 40 से अधिक श्रमिकों को अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।


