समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल-डीजल, महंगाई, बेरोज़गारी को लेकर गाड़ी खींचते हुए भाजपा सरकार के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन।


समाजवादी पार्टी कार्यकताओं ने नारे लगाते हुए कहा भाजपा सरकार जनता का कर रही है भरपूर शोषण।
न्यूजलाइन नेटवर्क- ब्यूरो रिपोर्ट– अरविन्द प्रकाश मालवीय।
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। आज देश-प्रदेश की जनता पर महंगाई का हंटर चला रही है। प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरीके से पूंजीपतियों की गोद में बैठकर जनता का शोषण कर रही है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबी हटाने के बजाय और गरीबी बढ़ा रही है। छात्र संघ के नेता मुकेश यादव ने कहा कि आज युवा पढ़े-लिखे होने के बाद भी बेरोज़गारी की कगार पर खड़े हैं। महंगी फीस, महंगी दवा, महंगी गिट्टी-बालू है सपा के नगर सचिव शौर्य त्रिपाठी, जुनैद अंसारी ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, सरसों का तेल महंगा है।
कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि ने किया। इस मौके पर नगर सचिव मनीष केडिया, विकास पटेल, राजपाल भारती, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद, गोपाल गुप्ता मौजूद रहे।

