नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर।

खादी सूती, घानी तेल, जैविक खेती की कि जानकारी, संवाद के जरिए नारी समानता का किया संकल्प
न्यूजलाइन नेटवर्क- ब्यूरो रिपोर्ट– अरविन्द प्रकाश मालवीय।
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। म्योरपुर स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में शनिवार को चंदौली जिले के नौगढ़ के 20 गांव से सौ युवक युवतियों ने मानव सेवा केंद्र के माध्यम से जैविक खेती, स्वावलंबन की राहें, चरखा, सूती खादी, घानी से तेल पेराई, अगरबत्ती, साबुन निर्माण कार्य देखा। साथ ही आपसी संवाद के जरिए स्त्री पुरुष समानता, घरू बगिया, कंपोस्ट खाद, ग्राम स्वावलंबन पर चर्चा की।
युवाओं को संबोधित करते हुए शुभा प्रेम ने कहा कि घरेलू कार्यों में भाइयों का हाथ बटाने की आदत डालनी चाहिए।लड़का लड़की के सामान्य व्यवहार और कार्य से बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लड़कियां भाई पर भरोसा करती है उसी तरह भाई को भी समाज की लड़कियों के साथ घर की बहन जैसा व्यवहार मिले तो बदलाव संभव है।घर में एक साथ बैठ कर खाना, और भाइयों से भी वर्तन धुलवाना सीखना चाहिए। इससे लड़का बाहर पढ़ने जाएगा तो उसे खाना बनाने में दिक्कत नहीं आयेगा। देवनाथ भाई ने आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी।
मौके पर जे एन सिंह, हंस लाल यादव, अरविंद विश्वकर्मा, अरुण सिंह, संगीता, अर्चना, अंजू, के साथ आश्रम के सुरेश, मनीष, विश्वकर्मा, नीता, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

