20 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न- गड़हरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय।

न्यूजलाइन नेटवर्क- डिप्टी ब्यूरो रिपोर्ट- संतोष कुमार द्विवेदी।

सिंगरौली/मध्य प्रदेश। नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में चल रहे व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा अध्यनरत व्यावसायिक छात्रों का 20 दिवसीय OJT प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।


लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जिला सिंगरौली एस. बी सिंह, एडीपीसी सहायक संचालक कविता त्रिपाठी के निर्देशन मे जिला व्यावसायिक समन्वयक जिला सिंगरौली मान सिंह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा के प्राचार्य अरुण दुबे के मार्गदर्शन में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत गड़हरा विद्यालय के आईटी ट्रेड एवं एग्रीकल्चर ट्रेड के छात्र-छात्राओं का कौशल विकास हेतु 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को थ्योरी पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रायोगिक कार्य को संपादित करके उनके कौशल में दक्षता लाने के उद्देश्य से एवं छात्र रोजगार की ओर अग्रसर हो इस हेतु 20 दिन से प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है विद्यालय में पदस्थ आईटी ट्रेड के प्रशिक्षक शीतेश दुबे ने यह बताया कि इस पाठ्यक्रम के तहत बच्चों के कौशल विकास हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाता है जिससे छात्राओं को उनके रोजगार के लिए कई आयाम स्थापित होते हैं एवं छात्र व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से स्वरोजगार की ओर अग्रेषित होते हैं इस पूरे 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रास एजुकेशन कंपनी के राज्य समन्वयक अमित पांडे द्वारा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सतत निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका प्रीति सिंह तोमर, करुणा पांडे, उर्शिला शाह, एवं प्रशिक्षक AG नितिन द्वारा लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर विशेष योगदान प्रदान किये।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )