दैनिक दबंग स्वर के जगदलपुर संस्करण का शुभारंभ हुआ

दैनिक दबंग स्वर के जगदलपुर संस्करण का शुभारंभ हुआ

सकारात्मक खबरों के साथ जन सरोकारों के प्रति समर्पित दबंग स्वर का राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक विस्तार हो: आयोजक 

 “मैं ऊंहा के रहईया आंव, जेन ल छत्तीसगढ़ कहिथे” वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न

न्यूज़लाइन नेटवर्क, रायपुर ब्यूरो 

रायपुर : अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज राजधानी के वृन्दावन सभागृह में तेजी से बढ़ते दैनिक अखबार दबंग स्वर के जगदलपुर संस्करण का विमोचन जोरदार ढंग से संपन्न हुआ l राजधानी व आसपास के प्रबुद्धजनों से खचाखच भरे हाल में अतिथियों द्वारा विमोचन किए जाने पर उपस्थित जन मानस की तालियों की गड़गड़ाहट देर तक गूंजती रही l इस उत्साहवर्धक वातावरण में वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने सकारात्मक खबरों के साथ जन सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध मिशन हेतु दबंग स्वर की सराहना की l उन्होंने कहा कि साहित्य को इस अखबार में विशेष स्थान प्राप्त होते रहने से इसकी स्वीकार्यता बढ़ी है l उन्होंने विश्वास जताया कि पंडित पी के तिवारी के संपादन में यह अखबार प्रदेश की सीमाओं से आगे बढ़कर अतिशीघ्र राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहुंच बना लेगा l इस अवसर पर दैनिक दबंग स्वर के प्रधान संपादक डॉ पी के तिवारी ने इस अखबार को मिल रहे व्यापक जन समर्थन के लिए पाठकों, लेखकों एवं जन मानस के प्रति हृदय से आभार व्यक्त कियाl उन्होंने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता का उनका अभियान और तेज होगा l बहुत कम समय में रायपुर, दुर्ग, मनेन्द्रगढ़ और अब जगदलपुर तक का विस्तार आशान्वित करता है कि आगे की राहें इसी प्रकार खुलती रहेंगी l विमोचन अवसर पर एक काव्य गोष्ठी भी संपन्न हुई जिसमें 45 से अधिक कवियों ने प्रभावी प्रस्तुतियां दी l

इस काव्य गोष्ठी की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवियित्री आशा साहू थी l वरिष्ठ पत्रकार पं. पी के तिवारी ने आयोजन की अध्यक्षता की l साहित्यकार सीमा पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार धर दिवेदी एवं समाज सेविका ज्योति शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि काव्य समागम में हिंदी, उर्दू एवं छत्तीसगढ़ी में प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से कवियों ने वाहवाही लूटी l प्रमुख प्रस्तुतियां इस प्रकार रही:-

कमलेश साहू, सरोरा:-

धान के कटोरा जिन्हा जुरमिल के सब रहिथे,

मैं ऊंहा के रहरिया आंव, जेन ल छत्तीसगढ़ कहिथे l

 

दुष्यंत साहू, डूंडा:-

कहां मोर गाँव संगी कहां मोर गाँव

जिहा कौंवा के काँव चिरई के चांव

बिना रुख के कहाँ मिलही अब छाँव

कहां मोर गाँव संगी कहां मोर गाँव

 

सुनीता वैष्णव,रायपुर:-

कवितायें मुझमें पलती है

या मैं कविताओं में

कभी सुहानी भोर में

कभी पंछियों के शोर में

 

अमित चौहान, रायपुर :-

जैसी संगत बैठिये वैसी ही मति होय

चंदन को छूकर भला नीम न चंदन होय

माटी का यह तन यहां माटी में मिल जाय

संतोषी जो मन रखे वही परम सुख पाय l

 

सुषमा प्रेम पटेल, रायपुर :-

पोज मार मारकर फोटो खिंचवाया खूब

योगा डे मनाने वास्ते कालीन बिछाया है

स्टेटस में डालने को एक दिन सुबह से उठ गए

मोटापा के बोझ तले जीवन बिताया है

 

एस एन जोशी, रायपुर:

गर ये कुफ़्र है तो है, रोज ही करता हूँ मैं

सच तो सच है कहने से नहीं डरता हूँ मैं

फांसी पे चढ़ा दो फिर भी मैं यही कहूंगा

रब से ज़ियादा अपनी मां से प्यार करता हूँ मैं l

 

विजया ठाकुर, रायपुर:-

कान्हा तेरे धाम में यमुना है बेहाल

नीला अम्बर रो रहा धरा हुई कंगाल

रूठी हरियाली लगे सहे प्रदूषण मार

घुंट घुंट साँसे हो रही जीना हुआ मुहाल l

 

डॉ रत्ना पाण्डेय, रायपुर :-

मोक्ष वही है जहाँ शांति का वास हो

प्राणी मात्र में अपनत्व का विश्वास हो

जहां पर आत्मा परमात्मा से एकाकार हो

आकर्षण के प्रति निर्लिप्तता का भाव हो l

 

काव्य समागम में आशा साहू, पंडित पी के तिवारी, सीमा पांडेय, राजकुमार धर द्विवेदी, ज्योति शुक्ला, राजेश पराते, शुभम साहू,विवेक बेहरा, डॉ रत्ना पाण्डेय, एन पी विश्वकर्मा तृण, विजय कुमार कोसले, चंद्रा वैष्णव, राजाराम रसिक, लक्ष्मीकांत वैष्णव, दुष्यंत साहू, देव मानिकपुरी, मयूराक्षी मिश्रा, डॉ मन्नूलाल चेलक , लक्ष्मण दास, संजय देवांगन, सुनीता वैष्णव, संगीता निर्मलकर, राजेंद्र रायपुरी, छबिलाल सोनी, अपूर्व तिवारी, तामेश्वर साहू, एस एन जोशी, बलजीत कौर, नंदिनी लहेजा, लोकनाथ साहू, दिव्या वर्मा, डॉ सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार साहू, पोषण पटेल, दिलीप टिकरिहा, मन्नूलाल यदु, सुषमा पटेल, रुनाली चक्रवर्ती, कल्याणी तिवारी, कुमार जगदली, रश्मि चौहान, अमित कुमार चौहान, हर्षलता मिश्रा, विजया ठाकुर, कमलेश साहू, भावना साहू सहित 45 से अधिक कवियों ने काव्य पाठ किया l

काव्य समागम का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा किया गया l दोनों आयोजक संस्थाओं वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन की ओर से शुभम साहू द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन के साथ आयोजन समाप्त हुआ l

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )