पत्रकार की जमीन हड़पने व जान से मारने की हो रही है पुरजोर कोशिश।

पत्रकार की जमीन हड़पने व जान से मारने की हो रही है पुरजोर कोशिश।

न्यूजलाइन नेटवर्क- ब्यूरो रिपोर्ट–

सइयां भए कोतवाल अब डर काहे का: बेटे के दम पर बाप ने हड़पी छोटे भाई की लाखों की संपति।

मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश। अखण्ड भारत डिजिटल न्यूज चैनल के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार हिंदी दैनिक समाचार पत्र न्यूजलाइन नेटवर्क सोनभद्र उत्तर प्रदेश एवं सिंगरौली मध्य प्रदेश के ब्यूरो चीफ अरविन्द प्रकाश मालवीय उर्फ बबलू मालवीय पुत्र स्वर्गीय रामनाथ मालवीय निवासी ग्राम जयापुर, पोस्ट – मिर्जापुर से बात करने पर उन्होंने बयान दिया।

बयान- भाई वीरेंद्र प्रकाश मालवीय उर्फ झब्बू मालवीय द्वारा पैतृक संपत्ति खेत, घर, बाग जिसका आराजी संख्या 63, 42, एवं, 52 है का गलत तरीके से बटवारा कर हमारे यानी अरविन्द प्रकाश मालवीय उर्फ बबलू मालवीय का जमीन पर विगत पांच वर्षों से अवैध रूप से कब्जा किए हैं। जब भी हम सदर तहसील मिर्जापुर द्वारा सही तरीके से बटवारा (नापी) कराने की कोशिश करते हैं तब-तब वीरेंद्र प्रकाश मालवीय व शुभम मालवीय उर्फ गोलू मालवीय पुत्र वीरेन्द्र प्रकाश मालवीय द्वारा अपने पावर का दुरुपयोग कर नापी नहीं करने दिया जाता है।

आप सभी को अवगत कराते चलें कि वीरेन्द्र प्रकाश मालवीय के पुत्र शुभम मालवीय जो सीनियर आडिटर एकाउंट नंबर 8346210 डिफेंस एकाउंट डिपार्टमेंट (DAD) में कार्यरत है। जो एजुकेटेड जनरल (AG) ब्रांच के साथ सीधा इंटर फेस करते है और रक्षा मंत्रालय से संबंध रखते है जिसका फायदा उठा कर रक्षा मंत्रालय का प्रमुख सचिव बता कर अधिकारियों को फोन करते है और हमको यानी अरविन्द प्रकाश मालवीय को जान से मारने एवं फर्जी केस में फसवाने की धमकी देता है एवं अपने पिता वीरेंद्र प्रकाश मालवीय उर्फ झब्बू मालवीय से बार बार मारपीट करवाने की कोशिश करवाते है।

आगे अरविन्द मालवीय ने बताया कि, आज के तीन वर्ष पूर्व मार्च 2023 में हम अपने बच्चों के पढ़ाई के लिए कुछ खेत बेचना चाहते थे लेकिन हमारे बड़े भाई वीरेन्द्र प्रकाश मालवीय अपने पुत्र शुभम मालवीय के सह पर हमारी जमीन कोटेदार अमरनाथ के साथ मिलकर कौड़ियों के दाम पर लेना चाहते थे हमारे द्वारा वीरेन्द्र प्रकाश मालवीय को जमीन नहीं देने पर शुभम मालवीय के सह पर कोटेदार अमरनाथ यादव निवासी, ग्राम जयापुर, पोस्ट मिर्जापुर, जिला-मिर्जापुर एवं उनके अन्य साथीगण लक्ष्मण यादव पुत्र पन्ना, आनन्द कुमार मालवीय पुत्र हरिदास मालवीय, मनीष यादव पुत्र दिना, चौधरी यादव पुत्र दिना, रिंकू पुत्र अमरनाथ, वीरेन्द्र प्रकाश मालवीय पुत्र रामनाथ आदि लोगो द्वारा 29 मार्च 2023 को कोतवाली सदर के अंतर्गत सदर तहसील के प्रांगड़ में जानलेवा हमला किया गया जिसका मेडिकल जांच भी कराया गया पर शुभम मालवीय उर्फ गोलू मालवीय द्वारा रक्षामंत्रालय का धौंस (दबाव) के कारण आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। अभितक हमने जो भी शिकायत जमीन एवं जानलेवा हमला से संबंधित पुलिस व अन्य डिपार्टमेंट या जनसुनवाई पोर्टल पर जनसुनवाई माध्यम से लगाया उसमें भी फर्जी ही रिपोर्ट लगाया गया है। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही आजतक नहीं किया गया पुलिस द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगा कर केवल खाना पूर्ति किया गया है।

अरविन्द मालवीय जी का कहना है कि “जब योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार में एक पत्रकार की संपति इस तरह हड़पी जा रही है एवं जानलेवा हमला किया जा रहा है तो अगर प्रशासन सच के साथ कार्यवाही नहीं कर पा रही है तो आमजन का क्या हाल होगा।”


 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )