भदोही : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “वृक्षारोपण-2026 : एक पेड़ माँ के नाम”

भदोही : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “वृक्षारोपण-2026 : एक पेड़ माँ के नाम”

एजाज़ अहमद ब्यूरो चीफ भदोही

12 जुलाई को संपन्न हो चुके कार्यक्रम मे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला इकाई भदोही की तरफ से व्यापक स्तर पर एक सौ एक वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।

जैसा की आप सब को मालूम है प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर जहां पूरे जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के भदोही जिलाध्यक्ष गंगाधर पत्रकार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भदोही नगर के मर्यादपट्टी, धौरहरा, पिपरी, मामदेवपुर और नयी बस्ती जैसे अन्य स्थानों पर कुल एक सौ एक वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गंगाधर पत्रकार ने कहा कि वृक्ष न सिर्फ हमारे पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं बल्कि पृथ्वी पर निवास करने वाले समस्त जीवों के लिए भी वृक्षों की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें। सरकारी सिस्टम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हर साल पूरे प्रदेश में लाखों-करोड़ों पौधों का रोपण किया जाता है मगर लगाए गए पौधों की समुचित देखभाल न होने के कारण सत्तर से अस्सी प्रतिशत पौधे वृक्ष का रूप नहीं ले पाते। इसके लिए सिर्फ पौधों को लगा देना ही काफी नहीं है बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही ज़रूरी है। कहा कि धरती पर जीवन की रक्षा के लिए वृक्षों का होना बहुत ही जरूरी है।

इस अवसर पर जिला संगठन महामंत्री शाहिद सिद्दीकी, जिला सचिव एजाज अहमद, जिला आईटी सेल वसीम आलम सोनू, पंकज कुमार बिन्द, जुमई शेख, अम्मार अंसारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )