दिल्ली के वसंत विहार के कूली कैंप में ONGC एवं आशा सोसाइटी के सहयोग से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ का आयोजन

दिल्ली के वसंत विहार के कूली कैंप में ONGC एवं आशा सोसाइटी के सहयोग से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ का आयोजन

स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ वितरित किए गए डस्टबिन, झाड़ू, कैप, टी शर्ट और कैनवास बैग

नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026।
 दिनांक 25/09/2026 को नई दिल्ली के वसंत विहार स्थित कूली कैंप (बस्ती) में ONGC द्वारा आशा सोसाइटी फॉर आल सोशल हेल्प एसोसिएशन के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा 2026 का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, कचरा प्रबंधन एवं गीले-सूखे कचरे के उचित पृथक्करण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत ASHA सोसाइटी के महासचिव श्री सिंह पाल सिंह के उद्घाटन संबोधन से हुई। उन्होंने स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों और समाज में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर MCD सिविल लाइंस के पूर्व अध्यक्ष श्री माधव प्रसाद ने मंचासीन अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में ONGC के तरफ से श्री शैलेश कुमार- सहायक निदेशक, श्री प्रशांत राजपूत- तकनीकी अधिकारी, श्री मोजम सिंगला-तकनीकी अधिकारी, सुश्री आयुषी जैन- तकनीकी अधिकारी, श्री दिनेश कुमार -इंचार्ज CSR, श्री प्रशांत मीना तथा ONGC के HR विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता की शपथ दिलाई गई

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारी श्री उदित रत्न ने पेट्रोलियम मंत्रालय, ONGC , ASHA सोसाइटी के प्रतिनिधियों तथा कूली कैंप (बस्ती), वसंत विहार के निवासियों सहित सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डॉ. रविंदर ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के  प्रति लोगो को जागरूक किया इस सन्दर्भ में उनका सम्बोधन मौजूद जन मानस के लिए ज्ञान वर्धक रहा। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरे के उचित निस्तारण के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव समाज के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

ONGC के CSR कार्यक्रम की जानकारी दी

ONGC के CSR प्रभारी श्री दिनेश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान ONGC द्वारा किए जा रहे स्वच्छता संबंधी कार्यों एवं अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वसंत विहार के कूली कैंप (बस्ती) के आसपास जहां गंदगी और कूड़ा करकट पड़े थे उसकी साफ सफाई कराकर गमले सहित वृक्ष रखवाये गए तथा स्थानीय लोगों के बीच कैनवास बैग, बड़े एवं छोटे आकार के डस्टबिन तथा झाड़ू वितरित किए गए। इसके अलावा वसंत विहार के विभिन्न स्थानों पर भी स्वच्छता सामग्री का वितरण किया गया।

सहयोगियों का जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आशा सोसाइटी के महासचिव श्री सिंह पाल सिंह ने ASHA  सोसाइटी के सभी सदस्यों अजय कुमार, माधव प्रसाद, उदित रत्न, राज कुमार, नीरज, अंश सिंह एवं मयंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में आवश्यक सहयोग एवं सहायता प्रदान करने वाले कूली कैंप के सहयोगी सोनू सहित अन्य सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान अभियान की विभिन्न गतिविधियों की फोटोग्राफी एवं दस्तावेजीकरण किया गया। सभी अतिथियों, ASHA सदस्यों, ONGC प्रतिनिधियों तथा स्थानीय निवासियों की सहभागिता से “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा—स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर ONGC के तरफ से श्री प्रशांत मीना ने सभी उपस्थित संस्था के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवियों का सहृदय धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि ONGC इस तरह के समाज सेवा के तमाम कार्यक्रम समय समय पर करता रहता है और आगे भी सामाजिक संगठनो के साथ समाज से जुड़े तमाम विकास के मुद्दों पर चर्चा करके प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने का प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने स्वच्छता के इस अभियान में जनभागीदारी के लिए लोगो का आह्वाहन किया और कहा कि आइये हम साथ मिलकर आने वाली पीढ़ी के लिए, आने वाले भविष्य के लिए एक स्वच्छ भारत का निर्माण करें।  

न्यूज़लाइन नेटवर्क संवाददाता प्रभात राय के एक प्रश्न के जबाब में श्री सिंह ने बताया कि आज़ादी के 80 साल बीत जाने के बाद भी देश के प्रधानमंत्री को लोगों से स्वच्छता के लिए आह्वाहन करना पड़े ये हम सभी लोगों के लिए शर्म कि बात है। आखिर गंदगी फैलाता कौन है और उठाता हममे से ही कोई हमारा भाई बंधू है। इस कूड़े कचरे के उचित प्रबंधन के लिए आम जन मानस अगर जागरूक हो जाए तो देश में इस कूड़े कचरे के लिए अभियान चलाने कि जरुरत ही न पड़े। श्री सिंह ने बताया कि आज के कुछ दशक पहले हमारे पडोसी देश चीन के भी यही हालात थे लेकिन आम जन मानस कि भागीदारी ने पुरे देश को स्वच्छ बनाने में अहम् भूमिका निभाई।

एक प्रश्न के जबाब में संस्था के पदाधिकारी श्री उदित रत्न ने बताया कि देश के शैक्षिक संस्थानों में भी इसकी जागरूकता जरुरी है क्योकि देश के हर नागरिक के जीवन में शैक्षिक संस्थानों का प्रभाव सर्वोपरि रहता है। जैसे जापान में विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों में ही स्वच्छता का महत्व समझाया जाता है और उनके जीवन में स्वच्छता कार्यक्रमों में की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाती है, जिससे जीवन में वो स्वच्छता के प्रति प्रेरित रहते है और आजीवन अपने समाज के साथ साथ पुरे देश को स्वच्छ रखने में मदद करते है। ऐसे ही अपने भी देश में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की आवश्यकता है।

स्थानीय लोगो ने कार्यक्रम में चढ़बढ़कर भागीदारी की और कार्यक्रम की सराहना की। लोगों ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए। स्वच्छता की शपथ के साथ लोगों ने कहा की जीवन में कभी भी कही भी गंदगी नहीं फैलाएंगे और समाज और देश को स्वच्छ बनाये रखने में हरसंभव मदद करेंगे। 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )