दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रूपेश कुमार पांडेय निलंबित, अभद्र व्यवहार पर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रूपेश कुमार पांडेय निलंबित, अभद्र व्यवहार पर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

दुर्ग जनपद पंचायत सीईओ रूपेश कुमार पांडेय निलंबित, अभद्र व्यवहार पर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

 

न्यूज़लाइन नेटवर्क, स्टेट ब्यूरो 

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पदस्थ जनपद पंचायत सीईओ रूपेश कुमार पांडेय के खिलाफ राज्य सरकार ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आम जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप है। हाल ही में इस व्यवहार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं इसका संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ‘जनता जनार्दन’ सर्वोपरि है और किसी भी स्थिति में जनता के सम्मान एवं अधिकारों से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद दुर्ग संभागायुक्त ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

बता दें कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से ‘सुशासन तिहार’ के दौरान बरती गई लापरवाही और लोगों के साथ किए गए अशोभनीय बर्ताव को लेकर की गई है। प्रशासनिक गलियारों में इस निलंबन को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि पद की गरिमा के विरुद्ध आचरण करने वाले अधिकारियों को अब गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल, शासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं और आगे की विभागीय प्रक्रिया जारी

है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )