सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने संभाला कार्यभार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दिया भरोसा

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने संभाला कार्यभार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दिया भरोसा

न्यूज़लाइन नेटवर्क फर्रुखाबाद

 

 

जनपद के नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर डॉ. उपाध्याय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है।

नवागत सीएमओ ने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य विभाग में जहां भी कमियां या समस्याएं सामने आएंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर उपचार, दवाएं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है तथा इसके लिए निरंतर निगरानी की जाएगी।

कार्यभार ग्रहण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

CATEGORIES

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )