टीनशेड में फंदे पर लटका मिला कोटेदार, पत्नी की चीख सुन जुटे ग्रामीण

न्यूज़लाइन नेटवर्क
मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद राहुल सिंह राठौर

कोतवाली क्षेत्र के वैराम नगर में गुरुवार सुबह एक कोटेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव वैराम नगर निवासी 50 वर्षीय वासुदेव गांव में कोटेदार थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने घर के बाहर बने टीनशेड में लोहे के गाटर से सूती निवाड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
पत्नी विमलेश कुमारी जब उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचीं तो वासुदेव को फंदे से लटका देख चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
बताया गया कि परिजन पहले पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस के समझाने पर वे मान गए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी विमलेश कुमारी और दो बेटों हेमंत कुमार तथा प्रिंस को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )