साहित्यकारों के सम्मान में ‘कलमकार सम्मान 2026’ का आयोजन, वक्ता मंच ने आमंत्रित किए आवेदन

साहित्यकारों के सम्मान में ‘कलमकार सम्मान 2026’ का आयोजन, वक्ता मंच ने आमंत्रित किए आवेदन

न्यूज़लाइन नेटवर्क, रायपुर ब्यूरो
रायपुर : छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित सामाजिक और साहित्यिक संस्था ‘वक्ता मंच’ द्वारा प्रदेश के साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘कलमकार सम्मान 2026′ का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य साहित्यिक आयोजन के लिए संस्था ने इच्छुक रचनाकारों और साहित्यकारों से नि:शुल्क पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
’वक्ता मंच’ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी है कि जो भी साहित्यकार इस सम्मान समारोह में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए इच्छुक प्रतिभागियों को अपने नाम, शहर और मोबाइल नंबर की जानकारी वॉट्एसएप के माध्यम से 9827928850 पर शीघ्र भेजनी होगी। यह पंजीकरण पूर्णतः नि:शुल्क है।

