पीआरडी जवान ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

 

 

न्यूज़लाइन नेटवर्क राजेपुर फर्रुखाबाद राहुल सिंह राठौर 

 

 

 

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम राजेपुर राठौरी में मंगलवार को एक पीआरडी जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान धीरेंद्र सिंह पुत्र जोगराज सिंह निवासी राजेपुर राठौरी के रूप में हुई है, जो पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) में तैनात थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह उन्होंने घर के बाहर स्थित आम के पेड़ पर सफेद गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना पीआरबी 5604 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई तथा कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना पुलिस के अनुसार परिजनों से तहरीर प्राप्त कर पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )