प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा ने पिथनापुर में सुनीं जनसमस्याएं, कहा: महंगाई-बेरोजगारी से टूट रही जनता की कमर

 

 

न्यूज़लाइन नेटवर्क अमृतपुर फर्रुखाबाद निर्मल त्रिवेदी 

 

समाजवादी पार्टी के प्रदेशव्यापी PDA पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम सभा पिथनापुर में पार्टी ने जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता एवं प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा ने किया।

मनोज मिश्रा ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद आयोजित जनचौपाल में उन्होंने सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया।

*”गरीब की थाली से रोटी गायब”*

जनचौपाल को संबोधित करते हुए सपा नेता मनोज मिश्रा प्रदेश सचिव ने कहा, “आज रसोई गैस 1200 रुपये पार कर गई है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पढ़ा-लिखा युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है। थानों-तहसीलों में बिना लेन-देन के आम आदमी की सुनवाई नहीं होती। महंगाई ने गरीब की थाली से रोटी तक छीन ली है।”

उन्होंने कहा कि PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज इन हालात से सबसे ज्यादा प्रभावित है। गांवों में जर्जर सड़कें, अघोषित बिजली कटौती और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जनता त्रस्त है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, खेतों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल रहा।

 

*बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मंत्र*

प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को 2027 एमएम विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “PDA समाज को एकजुट कर हर बूथ पर 10 सक्रिय युवाओं की टीम बनाई जाए। जनता के सुख-दुख में शामिल होकर उनकी आवाज बनना ही समाजवादी पार्टी का मूल सिद्धांत है।”

इस दौरान शिव कुमार अग्निहोत्री, अनिल अग्निहोत्री, भूरे मिश्रा, शिव कुमार पाठक, प्रेम नारायण पाठक, अखिलेश मिश्रा, आकाश यादव, भूपेंद्र यादव, रिंकू समेत पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )