जनगणना 2027 : उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका श्रद्धा शर्मा सम्मानित, कलेक्टर ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

जनगणना 2027 : उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षिका श्रद्धा शर्मा सम्मानित, कलेक्टर ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

जनगणना कार्य के दौरान शिक्षिका और उनकी टीम ने महज आंकड़े ही नहीं जुटाए, बल्कि लोगों को इस राष्ट्रीय कार्य के महत्व के प्रति भी जागरूक किया। टीम की अपील का असर यह रहा कि क्षेत्रवासियों ने भी पूरा सहयोग करते हुए जनगणना कार्य में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाई। अधिकारियों के मुताबिक, इस जनगणना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की वास्तविक जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सटीक आकलन कर विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।

विकास की आधारशिला है जनगणना: कलेक्टर

सम्मान समारोह के अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि जनगणना देश की भावी योजनाओं और विकास कार्यों की नींव होती है। ऐसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगे कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्रीमती श्रद्धा शर्मा ने जिस निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण भाव से इस कार्य को संपन्न किया है, वह प्रेरणादायक है।
शिक्षिका श्रद्धा शर्मा को मिले इस सम्मान और उपलब्धि से नगर पंचायत माना क्षेत्र के निवासियों और उनके सहकर्मियों में हर्ष का माहौल है।

1
2
CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )